हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, जापान को 4-2 से हराया - Khabar NonStop
एशिया कप 2017 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने वर्तमान चैंपियन जापान पर जीत दर्ज करने के साथ ही फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम में इस रोमांचक मैच में 4-2 से जापान को हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला चीन के साथ होगा।
4-2 से की जीत दर्ज
हीरो महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत ने सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता जापान को हराकर 4-2 से जीत दर्ज की है। इसे पहले भारत ने गुरुवार को क्वॉर्टर फाइनल मैच में कजाखस्तान को 7-1 से मात दी थी, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराया था। अब भारतीय टीम का फाइनल में मुकाबला चीन के साथ है। कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम अब एशिया कप के फाइनल में रविवार 5 नवंबर को चीन से मुकाबला करेगी। इससे पहले 2009 में भी भारत और चीन के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था।
हॉकी एशिया कप 2017ः भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी करारी शिकस्त
5 नवंबर को चीन के साथ आखिरी मुकाबला
बता दें कि, सेमीफाइनल में 7-9 मिनट में गुरजीत कौर ने तथा नौवें मिनट में नवजोत कौर और 38 वें मिनट में लालरेमसियामी ने गोल किये जिससे भारतीय टीम को जीत मिली है। इसके साथ ही भारत चौथीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। गौरतलब है कि, भारत ने 2004 में खिताब जीता है। 1999 तथा 2009 में वह उप विजेता रहा है। अब देखना ये होगा कि, 5 नवंबर को चीन के साथ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर पति है या नहीं। जिस तरह से भारतीय टीम का प्रदर्शन है उससे तो यही लगता ही कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार है।
भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप पर किया कब्जा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gZjZOn
Comments
Post a Comment