sss

; //]]>

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 4 से 10 नबम्वर तक होगा नामकांन - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-सिकन्द्राबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानिय प्रशासन तैयारीयों में जुट गया है। एसडीएम ने तहसीलदार और ईओं के साथ बैठक कर नामाकंन प्रक्रिया से संबधित तैयारीयों पर मंथन किया है।

4 से 10 नबम्वर तक होगा नामकांन

यूं तो सिकन्द्राबाद नगर पालिका का चुनाव 29 नबम्वर यानि अन्तिम चरण में है। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से बैठको का दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को एसडीएम ने तहसीलदार और ईओ नगर पालिका के साथ बैठक कर चार नबम्वर से शुरू होने वाली नामाकंन प्रक्रिया की समीक्षा की। विभिन्न वार्डो और चेयरमैन पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती को अन्तिम रूप् दिया गया। वहीं 4 नबम्वर से 10 नबम्वर तक होने वाली नामाकंन प्रक्रिया पर भी गहन विचार किया गया। 11 नबम्वर को नामकांन पत्रों की जांच और 13 तारीख को नाम वापसी के बाद 14 नबम्वर को चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हि बांटे जाने की भी तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया। वहीं मत पेटीकाओं को सुरक्षित रखने की गरज से अग्रसैन इंटर कॉलेज में स्टाॅग रूम बनाए जाने की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

पहले दिन प्रत्याशियों को नहीं मिले नामाकंन पत्र

बुधवार को नामाकंन खरीद का पहला दिन था। लेकिन चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को तहसील से नामाकंन पत्र नहीं मिल सके। मौजूदा अधिकारियों के आश्वासन पर प्रत्याशियों को नामाकंन पत्रों का घंटो इतंजार करना पड़ा। लेकिन उम्मीदवारों को मायूसी ही हाथ लगी। इस संबध में पूछे जाने पर एसडीएम डा. शुभी सिंह काकन ने बताया कि जिला मुख्यालय से नामाकंन पत्र आने में देरी हो गई थी। लेकिन दोपहर पूर्व नामाकंनपत्र उपल्बध हो गए थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lEHK3d

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop