अक्षय और अशरद को लेकर बनेगी जॉलीएलएलबी 3
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अरशद वारसी को लेकर जॉलीएलएलबी 3 बनाई जा सकती है। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके चार साल बाद इस साल जॉली एलएलबी का सीक्वल आया जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद इस बात की घोषणा की गई थी कि फिल्म का तीसरा भाग भी बनेगा।
फॉक्स स्टूडियो के प्रमुख विजय सिंह ने कहा था कि जॉली एलएलबी का तीसरा भाग बनाया जाएगा लेकिन वो कब बनेगा ये तय नहीं है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है । कहा जा रहा है कि तीसरे भाग में पहले और दूसरे भाग के दोनों लीड कलाकार होंगे। बताया जा रहा है कि जॉली एलएलबी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे के आमने सामने होंगे। इस बार भी निर्देशन सुभाष कपूर ही करेंगे। सुभाष कपूर इन दिनों म्यूकिाक लेबल टी-सीरीका के फाउंडर गुलशन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म मुगल के काम में जुटे हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। मुगल की रिलीज के बाद ही वो जॉली एल एल बी के तीसरे भाग का काम शुरू करेंगे।
The post अक्षय और अशरद को लेकर बनेगी जॉलीएलएलबी 3 appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hJSLPA
Comments
Post a Comment