अगले साल शुरू होगी मुन्नाभाई 3 शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई 3 की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। विदु विनोद चोपड़ा निर्मित और राज कुमार हिरानी निर्देशित मुन्ना भाई एमबीबीएस और फिल्म के दूसरे संस्करण लगे रहो मुन्ना भाई को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था । संजय दत्त के करियर में मुन्नाभाई सीरीज की फिल्मों का अहम योगदान रहा है।
फिल्म के तीसरे भाग को लेकर संजय दत्त के प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।अब इंतजार की घडिय़ां .खत्म होने वाली है। मुन्नाभाई का तीसरा भाग अगले साल यानी 2018 में जून या जुलाई से फ्लोर पर जाएगा। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कहानी लॉक कर दी है परन्तु अभी उनके पास समय नहीं है। हिरानी संजय दत्त के जीवन पर बन रही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म को बनाने में लगे हुये हैं। फिल्म जब अगले साल मार्च में रिलीज हो जायेगी, उसके बाद वो मुन्नाभाई के तीसरे भाग का प्री-प्रोडक्शन शुरू करेंगे।
The post अगले साल शुरू होगी मुन्नाभाई 3 शूटिंग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j7Mj1E
Comments
Post a Comment