बाप रे.. दुनिया में सबसे लंबी जीभ है इस महिला की.. लम्बाई 3.97 इंच !
रोचक डेस्क। अगर आप इस महिला की जीभ को देखेंगे तो एकाएक कह उठेंगे, दो जीभ के बराबर है इसकी जीभ। इसकी जीभ को विश्व में सबसे लंबी जीभ होने का दावा किया जा रहा है। इस महिला की जीभ चार इंच लंबी है। मिशिगन प्रांत की रहने वाली इस महिला की जीभ दुनिया में सबसे लंबी है। लेविस ने 2 साल पहले एक यूट्यूब चैनल बनाया था तब से अब तक उनकी लंबी जीभ से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देख लिया है।
इस महिला ने दुनिया में सबसे लंबी जीभ होने का दावा स्वयं का है लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी जीभ विश्व में लंबी जीभ के सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगी। वह अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहती हैं। वर्तमान में कैलिफोर्निया के निक स्टोबरल ने 3.97 लंबी जीभ के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
ऐसे ही अमेरिका में रहने वाले 47 साल के बायरन श्ड़लेंकर की जीभ ने भी खूब चर्चा बटोरी। इनकी जीभ की चौड़ाई 3.37 इंच है, जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुकी है।
लेविस का दावा है कि वह कि अपनी इस जीभ से नाक, ठोड़ी, कोहनी और यहां तक की आंख को भी छू सकती हैं। इन सबके बावजूद लेविस का कहना है कि उनकी लंबी जीभ उनके लिए परेशानी का सबब भी बनी है। कई बार स्कूल में उनका मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन जब कोइ उनसे पंगा लेता था तब वे अपनी जीभ से उसे डराती थी।
The post बाप रे.. दुनिया में सबसे लंबी जीभ है इस महिला की.. लम्बाई 3.97 इंच ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hiiACy
Comments
Post a Comment