बिग बी को 38 साल बाद याद आ गई ये फिल्म, साझा की यादें - Khabar NonStop
अमिताभ बच्चन जब फिल्म उद्योग में आये तो कुछ लोगों को उनकी लम्बाई नहीं पसंद आई तो किसी को उनकी आवाज लेकिन अमित जी भी हार मानने वाले में से कहा हैं। उन्होंने लम्बाई और आवाज को ही अपनी ताकत बना ली। फिर क्या था एक के बाद एक हिट फिल्म देते चले गए जिसमें से उन्होंने अपनी एक फिल्म के 38 वर्ष पूरे होने पर उसकी यादे ताजा कर दी हैं। और उन्ही यादो के साथ लोगो ने मोहम्मद रफ़ी साहब को भी याद किया।
जान्हवी कपूर की पहली डेब्यू होगी ‘धड़क’
सुहाग फिल्म के हुए 38 साल
वर्ष 1979 में आई अमित जी की फिल्म ‘सुहाग’ को आज 38 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 16 नवम्बर 1979 में रिलीज हुई फिल्म को याद करते हुए महानायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। और कहा की आज इस फिल्म को 38 वर्ष पूरे हो चुके हैं। फिर क्या था लोगो की बधाइयों को हुजूम लग गया। और उन्ही एक प्रशंशक में से एक ने अमिताभ बच्चन और मोहम्मद रफ़ी साहब की जोड़ी को उद्योग की सबसे बेहतरीन जोड़ी बता दिया।
T 2712 – 38 years of SUHAAG .. !! http://pic.twitter.com/YciU97OaGg
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 15, 2017
फिल्म का गीत ‘अठारह बरस‘ किया शेयर
उर्वशी वोरा नामक प्रशंशक ने फिल्म का गीत ‘अठारह बरस’ को साझा किया हैं। जो मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर द्वारा गया हैं। फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने दिया हैं .गीत को रेखा और अमिताभ बच्चन के ऊपर फिल्माया गया है। आपको बता दे की फिल्म ‘सुहाग’ वर्ष 1979 सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म थी। फिल्म मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और रेखा मुख्य भूमिका में थे।
पद्मावती: सिद्धार्थ ने कहा बिना फिल्म देखे नहीं लगा सकते इल्जाम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z7wqDm
Comments
Post a Comment