36 घण्टे में हुई दो डकैती की घटनाएं - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के अरोड़ा गाँव में एसपी देहात, एसपी क्राइम और फॉरेन्सिक टीम के साथ इसलिए यहां भारी पुलिस मौजूद है। क्योंकि बदमाशों ने ककोड़ थाना क्षेत्र में 36 घण्टे के अंदर दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दे डाला। इससे भी बड़ी बात ये कि बदमाश वैर में डकैती डालकर फरार होने पर उस घर से जो चप्पल अपने साथ ले गए थे, वो चप्पल ककोड़ अरोड़ा गाँव के इस घर मे डकैती डालकर, उन चप्पलों को यहां छोड़ गए।
यूपी: बागपत में तीन मौलवियों की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका
जानें पूरा मामला
दरअसल सुभोत को अपनी बहन के यहां भात भरने जाना था। जिसके लिए उसने घर में सोने,चांदी के आभूषण और लगभग 85 हज़ार की नकदी घर मे जमा कर रखी थी, लेकिन वो भात भर पाता उससे पहले ही 8 हथियारबन्द बदमाशों ने घर में कूद पड़े और परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों ने किचन में बंद कर दिया और लगभग 2 घण्टे तक बदमाश घर तांडव मचाते रहे बदमाश पूरा घर खंगालकर ले गए।
पुलिस को दी जानकारी
वहीं पीड़ित ने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी तो बुलन्दशहर पुलिस में हड़कंप मच गया मचना लाज़मी भी था क्योंकि बदमाशों ने 36 घण्टों में दूसरे घर मे जो डकैती डाली है, जबकि पहली घटना पर तो ककोड़ पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ चुके, वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और, जांच शुरू की।
प्यार की अनोखी कहानी, प्रेमिका से मिलने के लिए तय किया ये सफ़र
दो दिन में डकैती का खुलासा करने का दावा
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी दो दिन में डकैती की घटना का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन एसपी साहब अगर आपकी ककोड़ पुलिस 2 दिन पहले हुई डकैती पर पीड़ित पर दवाब बनाने की बजाय बदमाशों को पकड़ने में लग जाती तो आज शायद बदमाशों का निशाना ये परिवार नहीं बनता।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqGZ4A
Comments
Post a Comment