जन्मदिन स्पेशल: 36 की हुई बाहुबली की देवसेना - Khabar NonStop
7 नवम्बर 1981 में अनुष्का शेट्टी का जन्म हुआ। वर्ष 2005 में उन्होंने तेलगु फिल्म ‘सुपर’ से अपने करियर की शुरुआत की उसके बाद अपने अभिनय, अपनी अदा, अपनी कला से जिस तरह उन्हने दर्शकों का दिल जीता वह सराहनीय हैं। और इसी सफलता के राह पर चलते हुए उन्होने सिनेमा पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार जीते। लेकिन इसके बीच बहुत कम लोग हैं जो उनका असली नाम जानते हैं।
जन्मदिन स्पेशल: लगान के सेट पर हुआ था किरण और आमिर को प्यार
जन्म
अनुष्का शेट्टी का जन्म मंगलोर कर्नाटका में हुआ था और उनका बचपन का नाम स्वीटी शेट्टी था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, “स्वीटी शेट्टी नाम बोरिंग सा है इसलिए मैंने नाम बदल दिया यह अब सिर्फ मेरे परिवार और मित्रों के लिए ही है।
Birthday special: पिता के दाह-संस्कार को छोड कर बैटिंग करने उतरे थे विराट
देवसेना ने जीता था दिल
अनुष्का शेट्टी ने वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ में देवसेना की भूमिका निभाई थी। जिसमें उनका अवतार एक लड़ाकू योद्धा और खूबसूरत रानी की तरह था। और उनके इस किरदार ने लोगों का मन मोह लिया था। पहले प्रभास की पत्नी का किरदार फिर उनकी ही मां का किरदार जिस तरह से उन्होंने किया वह तारीफे काबिल था। अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार फिल्म, ‘बाहुबली- द कन्क्लूसन’ में देखा गया था। और हाल में ही उनकी अगली फिल्म ‘भागमती’ का पोस्टर जारी किया गया हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zlDVpc
Comments
Post a Comment