32GB स्टोरेज के साथ कूलपैड Note 5 Lite फोन लॉन्च - Khabar NonStop
coolpad ने अपना Note 5 Lite स्मार्टफोन का नया 32GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले मार्च में कूलपैड Note 5 Lite का 16 GB स्टोरेज वाला वेरियंट लॉन्च हुआ था। आपको बताते हैं क्या खास है इस स्मार्टफोन में।
2018 में ड्यूल सिम के साथ आ सकते हैं आईफोन के नए मॉडल्स
ये हैं फीचर्स
Coolpad Note 5 Lite ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। जै कि Cool Ui 8.0 पर रन करता है। इसमें 5 इंच का HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 720 x 1280 पिक्सल का है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगाया गया है। इसे 1GHz के क्वॉड-कोर मीडियाटेक MT6735CP प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें 3 GB रैम भी है। कूलपैड नोट 5 लाइट दो वेरियंट 16 या 32GB की इंटरनल मेमरी के साथ उपलब्ध है। और इसमें 64 जीबी तक का माइक्रोसडी कार्ड भी लगा सकते हैं। बैक साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा हुआ है। इस स्मार्टफोन में 2500 mAh की बैटरी भी दी गई है। यह 200 घंटों का स्टैंडबाइ टाइम दे सकती है।
Xiaomi: एक्सचेंज ऑफर, पुराने फोन के बदले पाएं नया फोन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mT4Svx
Comments
Post a Comment