विरोट कोहली इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट से कमाते हैं 3.2 करोड़ रुपये!
खेल डेस्क। आज हम बात करे स्पोट्र्स की तो दुनियाभर में खेल के लाखों फैंस हैं लेकिन जब बात आती हैं क्रिकेट की तो बस पुछों मत ? आज हम बात कर रहें हैं इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की। जिन्होंने इतने कम समय में इतने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं की शायद ही कोई कर पाया होगा। हम बात कर रहें हैं विराट कोहली की। टीम इंडिया के इस कैपटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज जीतकर अपने विजय अभियान को जारी रखा है।
विराट ने अपने करियर में कई रिकॉड्र्स अपने नाम किए हैं। विराट की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी काफी हैं। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी विराट अपनी स्टाइल और फैशन की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।
भारत के दूसरे खिलाडिय़ों के मुकाबले वो इस रेस में काफी आगे निकल चुके हैं। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड के साथ जोडऩा चाहती है। फोब्र्स मैगजीन की रिपोर्ट की माने तो विराट भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।
टीम इंडिया के कप्तान मैच और विज्ञापन के अलावा भी पैसे कमाते हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट सोशल मीडिया के जरिए भी पैसे कमाते हैं। विराट की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनियां उन्हें सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट पोस्ट करने के लिए पैसे देती हैं।
विराट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के साथ अधिकतर चीजें इंस्टाग्राम पर ही शेयर करते हैं।
इंस्टाग्राम पर विराट के 1.65 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अगर विराट किसी प्रोडक्ट को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं तो इसके लिए उन्हें 3.20 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।
The post विरोट कोहली इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट से कमाते हैं 3.2 करोड़ रुपये! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jepQnb
Comments
Post a Comment