3000 रुपए की मदद के नाम पर धोखा दोस्तों संग किया दुष्कर्म - Khabar NonStop
इंदौर। इंदौर में 9 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। ये घटना मंगलवार रात को हुई। गंगवाल बस स्टैंड पर युवती को रोता देख पुलिस थाने ले आई।
वायरल हो रहे आलू और सोना के वीडियो की सच्चाई आयी सामने, उल्टा पड़ा दांव
युवती को 3 हजार रुपए की जरुरत थी
युवती ने बताया कि इलाज के लिए तीन हजार रुपये की जरूरत थी। आरोपी उसे झांसा देकर विजय नगर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने बदनामी के डर से रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।
जानें पूरा मामला विस्तार से
घटना मंगलवार रात 10.30 बजे की है। झाबुआ जिले में रहने वाली 19 वर्षीय युवती देर रात गंगवाल बस स्टैंड पर रोती मिली। एजेंट और दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उससे चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोपी उसे बस में बैठाने के बहाने छोड़ भागे। पुलिस उसे छत्रीपुरा थाना ले गई।
महबूबा पहुंची श्रीनगर, दरगाह में हुए घटना का किया आकलन
पीड़ित का कहना
पीड़िता ने बताया की करीब डेढ़ साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। नाबालिग होने से पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। परिजन नाराज होकर राजगढ़ में रहने चले गए। कुछ दिनों पहले डॉक्टर ने उसे बताया कि पेट में छाले हो गए हैं। तीन हजार रुपये में इलाज हो जाएगा। एक दोस्त रवि से मदद मांगी तब वह साथी के साथ राजगढ़ पहुंचा और युवती को इंदौर ले आए। उसने युवती को जबरन शराब पिलाई और विजयनगर क्षेत्र में दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसने दो दोस्तों को भी बुला लिया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। रात करीब 10 बजे दोनों आरोपी बस स्टैंड पर छोड़ गए।
केस करने पर होगी बदनामी
पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने लगी तो पीड़िता ने इससे इंकार कर दिया। एसपी ने एएसपी, महिला सीएसपी, महिला टीआई, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित पार्षद को भी बुलाया। सभी ने पीड़िता की काउंसलिंग की, लेकिन उसने कहा कि केस दर्ज करने पर बदनामी हो जाएगी। उसे आत्महत्या करनी पड़ सकती है। पुलिस देर रात उसका मेडिकल चेकअप कराने ले गई, लेकिन उसने नहीं कराया। रात में ही युवती को परिजन तक पहुंचा दिया गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKOE9e
Comments
Post a Comment