sss

; //]]>

मध्यप्रदेश: पुलिस कर्मियों के बीच आत्महत्या में 30% की वृद्धि - Khabar NonStop

police personnel

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बताया कि 2013 और 2016 के बीच राज्य में पुलिस कर्मियों के बीच आत्महत्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। सरकार ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान पुलिस कर्मचारियों में दिल का दौरा पड़ने की वजह से मृत्यु की संख्या 81 प्रतिशत थी।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की कोई संभावना नहीं

पुलिस कर्मियों में आत्महत्या की दर बढ़ी

1 जनवरी, 2013 से 2016 के अंत के बीच के आंकड़ों से पता चला है कि पुलिस कर्मियों में आत्महत्या की दर 30 प्रतिशत बढ़ गई है। “राज्य गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक यशपाल की ओर से एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ये जानकारी दी। हालांकि, उत्तर में यह नहीं बताया गया कि इस अवधि में कितने पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की। जवाब में बस इतना कहा गया है, “पुलिस कर्मियों में दिल का दौरा पड़ने की दर 81 प्रतिशत बढ़ी है।”

वेश्यावृत्ति का केंद्र बनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स

काम के बोझ से बढ़ा अवसाद

भूपेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि जनवरी 2016 से अब तक राज्य में 29 पुलिसकर्मी मारे गए जबकि उस समय के दौरान कार्डियक अटैक के कारण 109 पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। मंत्री ने स्वीकार किया कि बढ़ रहे वर्कलोड के कारण पुलिस कर्मियों के बीच अवसाद की समस्या बढ़ रही है। पुलिस के बीच कर्मचारियों की कमी के कारण काम का बोझ बढ़ गया है। 2010 से, राज्य सरकार ने 45,535 पुलिस कर्मियों को भर्ती कराया है।

व्यापम घोटाला: CBI ने 592 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

बेहतर स्वास्थ्य के लिए हो रहे योग शिविर

उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, मंत्री ने इस बात से इनकार किया कि अवसाद की वजह से आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। उन्होनें कहा पुलिस कर्मचारियों को समय पर छुट्टियां दी जाती हैं। मंत्री ने कहा, “पुलिस बल की बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए योग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।”

ATS और IB को है इसकी तलाश, मुंबई में भी लगी टीमें



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BvAsCZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop