धुंध ने अब तक ली 30 लोगों की जान - Khabar NonStop
दिल्ली। सर्दी शुरु ही हुई थी की कोहरे से हो रही घटनाओं का सिलसिला शुरु हो गया। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लगातार हो रहे हादसों से सड़कों की हालत भी लाल रंग से लथपथ है। दुर्घटनाओं ने 30 अब तक लोगों की जान ले ली। धुंध से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
चेन्नई: कॉन्डम में छिपा रखा था हिरोइन, तस्कर गिरफ्तार
पंजाब में 9 की मौत 4 घायल
पंजाब के बठिंडा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठिंडा से 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव भुच्चो खुर्द के पास बुधवार सुबह गहरी धुंध में 70 किलोमीटर की स्पीड से आए मिक्सर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 13 लोगों को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में नौ की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
-घटना तब हुई जब ये सभी इससे चंद मिनट पहले हुई दो बसों की टक्कर के बाद बसों से उतरे थे और पुल की रेलिंग के पास खड़े होकर अगली बस का इंतजार कर रहे थे। इनमें कॉलेज और निजी संस्थानों के विद्यार्थी व सरकारी महिला कर्मचारी थे।
उप्र में 17 की मौत
उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न हादसों में 17 की जान चली गई। सबसे अधिक कहर यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा मंडल में बरपा है। यहां हादसों में छह की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
-वहीं मुजफ्फरनगर में खतौली के समीप नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एयरलाइन्स स्टाफ से मारपीट के बढ़ते मामले, जानें क्या हैं एयरलाइन्स के नियम
-अलीगढ़ में भी दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अवध क्षेत्र में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। अन्य स्थानों पर भी सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
-इसी दौरान करीब 8.35 पर रामपुरा की तरफ से आए मिक्सर ट्राले ने पुल पर खड़े इन लोगों को कुचल दिया। 13 लोगों को वो रेलिंग के बीच पीसता चला गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।
-इसी दौरान इसी स्थान पर एक अन्य बस की टक्कर में एक और महिला की मौत हो गई। दोनों हादसों में कुल 10 लोग मारे गए।
35 हजार शब्दों में लिखा गया ट्वीट, दो लड़कों ने जाल में फंसाया ट्विटर को
हरियाणा में चार की मौत
बुधवार को भी दृश्यता कम होने से कई जगह हादसे हुए जिनमें चार लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।
-मंगलवार रात दृश्यता शून्य होने के कारण खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर एक स्कार्पियो रेलिंग तोड़ते हुए ड्रेन नंबर-8 में जा गिरी। इस हादसे में महिला सावित्री (56) की मौत हो गई।
-कैथल जिले में चीका अनाज मंडी के नजदीक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में कुलदीप की मौत हो गई। पानीपत में विभिन्न जगहों पर 12 वाहन टकरा गए, जिनमें 35 लोग घायल हो गए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykHFnq
Comments
Post a Comment