sss

; //]]>

शाहबुद्दीन के हत्या के मामले में 3 शातिर आरोपी मारूति कार सहित गिरफ्तार - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-अवगत कराना है कि 2 नवंबर को श्री बाबू पुत्र बुन्दी खान निवासी तिलबेगमपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर ने थाना सिकन्द्राबाद पर सूचना अंकित करायी थी कि दिनांक 1 नवंबर को उसका भाई शाहबुद्दीन जौखाबाद में अपनी टायर पंचर की दुकान पर गया था जहां से वह लापता हो गया था जिसकी तलाश भी की गयी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस संबंध मे थाना सिकन्द्राबाद पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर शाहबुद्दीन की निरन्तर संभावित स्थानों पर काफी तलाश की जा रही थी कि शाहबुद्दीन का शव थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनबर क्षेत्र से बरामद हुआ था। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मु,अ.सं.-872/17 धारा 302,201,34 भादवि बनाम- मारूति कार सवार 04 अज्ञात बदमाश पंजीकृत किया गया।

दरअसल, इस हत्याकाण्ड के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर मुनिराज जी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद राघवेन्द्र कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्र.नि. सिकन्द्राबाद सुधीर कुमार को हत्याकाण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। प्र.नि. सिकन्द्राबाद द्वारा काफी मशक्कत कर की गयी विवेचना।

पुलिस ने गिरफ्तार किये 5 शातिर जुआरी

कार्यवाही में अभियुक्त सचिन पुत्र मदनलाल, कुलदीप पुत्र श्रीपाल निवासीगण मिलक खटाना थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर, हरबीर पुत्र रामचन्द्र, धर्मेन्द्र पुत्र दलेराम निवासीगण कैमराला थाना दादरी जनपद गौतमबद्धनगर के नाम प्रकाश में आये। आज 7 नवंबर को समय करीब प्रातः 08.00 बजे प्र.नि. सिकन्द्राबाद मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुलावठी हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से हत्याकाण्ड में सलिप्त 03अभियुक्तों को मय घटना में प्रयुक्त मारूति-800 व आलाकत्ल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तों द्वारा अपने जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को मृतक शाहबुदीन अपनी दुकान के बाहर टाटा गाड़ी खड़ी कर किसी व्यक्ति से बात कर रहा था कि अभियुक्तगण अपनी मारूति कार से जारचा की तरफ जा रहे थे और अभियुक्तो द्वारा शाहबुद्दीन को रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर शाहबुद्दीन व अभियुक्तो में मारपीट हो गयी थी और शाहबुद्दीन द्वारा अपने अन्या साथियो के साथ मिलकर अभियुक्तों के साथ मारपीट की गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए चारो अभियुक्तगण 1 नवंबर को शाहबुद्दीन की दुकान पर आये और अपनी गाड़ी में पंचर लगवाने के बहाने एवं बहला-फुसलाकर शाहबुद्दीन को अपनी मारूति-800 कार में बैठाकर जारचा की तरफ ले गये और रास्ते में शाहबुद्दीन के साथ मारपीट करते हुए लोहे के पाना से चोट पहुचाकर उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र जारचा खटाना नहर में डाल दिया था। शेष अभियुक्त धर्मेन्द्र की गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्त सचिन व कुलदीप शातिर किस्म के लुटेरे, अपराधी है जिनके विरूद्ध विभिन्न थानो पर निम्न अभियोग पंजीकृत है।

श्रीनगर पुलिस: 70 वर्षीय महिला की मौत में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AhbyW5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop