कर्नाटक: 3दिवसीय धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण पर होगा विचार - Khabar NonStop
कर्नाटक। विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण, धर्मातरण पर रोक और गोरक्षा पर चर्चा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। आयोजकों का कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीश्री रवि शंकर और योग गुरु रामदेव भी आएंगे।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह
शिवाचार्य स्वामी धर्म करेंगे उद्घाटन
शाही बाग में तुमकुरु के सिद्दगंगा मठ के शिवकुमार महास्वामी, रंभापुरी के वीरासोमेश्वर राजदेसिकेंद्र शिवाचार्य स्वामी धर्म संसद का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी धर्म संसद को संबोधित करेंगे। रवि शंकर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में मध्यस्थता की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है।
मठों के प्रमुख हिस्सा
धर्म संसद में 2000 संत और मठों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देश भर से विहिप के नेता इसमें भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। धर्म संसद में जाति और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। हिंदू समाज में समन्वय सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार किया जाएगा।
J&K: पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ FIR होगी वापस, महबूबा मुफ्ती
तीर्थ स्वामी का कहना
स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री विश्वेषा तीर्थ स्वामी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, गोरक्षा, छूआछूत को समाप्त करना, समाज सुधार और धर्मातरण रोकने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म संसद का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। इसलिए शुद्ध रूप से हिंदू संतों के इस सम्मेलन में कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं होगा। धर्मस्थल धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े स्वागत समिति के उपाध्यक्ष हैं। मैसूर राजघराने के यदुवीर कृष्ण दत्त कामराज वोडेयार संरक्षक बनाए गए हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hM6WjJ
Comments
Post a Comment