sss

; //]]>

पुंछ: सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल - Khabar NonStop

Jammu Kashmir

पुंछ जिले के दूरस्थ इलाके मेंधर तहसील के उछद गांव में गुरुवार की रात एक टाटा सुमो (No. JK12- 1179 ) गहरी खाई में जा गिरी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।

एक और सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

बताया जा रहा है कि, गाड़ी में कुल 11 लोग थे जिनमें अधिकतर 16 से 25 वर्ष के युवा सवार थे और सभी उछद से पूँछ की ओर एक शादी पार्टी में सम्मिलित होने जा रहे थे। वाहन में यात्रा करते वक्त युवा ऊँची आवाज संगीत सुन रहे थे और चिलाते हुए जा रहे थे कि अचानक तेज गति से चलन रही टाटा सुमो नियंत्रण से बाहर हो गयी और मेंधर-कृष्णा घाटी-पूंछ रोड पर बीएसएफ शिविर के पास के लगभग 40 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुँच गए। लेकिन अँधेरा होने की वजह से सभी मृत और घायलों को गाड़ी से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में तीन युवाओं की मौत हो गयी है वहीं 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें मेंधर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना में मृतक की पहचान मुर्तजा आरिफ ने मोहम्मद आरिफ के बेटे, मोहम्मद निसार (चालक), मोहम्मद सादिक और मोहम्मद अमीर के बेटे, सैयद अकबर के बेटे, के तौर पर की गयी है और सभी उछद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी आठ घायलों में तीन की हालत गंभीर है जिन्हें जम्मू के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। तीनों गंभीर युवकों कि, शाहिद इकबाल, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद शोकाट के रूप में पहचान की गयी है और सभी उछद गांव केरहने वाले हैं। वहीं मेंधर अस्पताल में जिन पांच घायलों का इलाज चल रहा है उनके नाम हैं- समरज़ इकबाल, जाहिद इकबाल, उमर बिलाल, ताहिर इकबाल और तेमूर अहमद।

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2myFk6S

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop