sss

; //]]>

इसरो प्लान: 3 दिन और 10 गुना कम लागत में तैयार हो जाएगा रॉकेट - Khabar NonStop

NBT-image

नई दिल्ली। देश के सैटलाइट लॉन्च सिस्टम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बड़ी क्रांति लाने की तैयारी में है। इन दिनों एक छोटे लॉन्च वीइकल को तैयार करने में इसरो जुटा है। सिर्फ तीन दिनों में इसे असेंबल किया जा सकेगा। आमतौर पर पीएसएलवी जैसे रॉकेट्स को तैयार करने में 30 से 40 दिन लगते हैं। इसलिए सैटलाइट लॉन्चिंग की दिशा में इसरो का यह प्रयास बड़ी क्रांति जैसा होगा। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पीएसएलवी की तुलना में इस रॉकेट को तैयार करने में 10 फीसदी राशि ही खर्च होगी।

लॉन्च वीकल की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट दुनिया भर में फिलहाल 150 से 500 करोड़ रुपये तक होती है। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (तिरुअनंतपुरम स्थित) के डायरेक्टर डॉ. के सिवान ने कहा है कि, ‘ इन दिनों इसरो छोटा लॉन्च वीकल तैयार करने में व्यस्त है। 2018 के अंत में या फिर 2019 की शुरुआत तक ये तैयार हो सकता है। और इसकी कीमत पीएसएलवी के मुकाबले 10 फीसदी ही होगा। लेकिन 500 से 700 किलो तक के सैटलाइट्स को ही यह रॉकेट लॉन्च कर सकेगा।’

हार्दिक पटेल: कांग्रेस से रिश्‍तेदारी नहीं, लेकिन आरक्षण पर उसने मानी हमारी मांगें

उत्तरी अक्षांश में भारत ने ऐसे कई सैटलाइट्स स्थापित करे हैं, जो कि मौसम और अर्थ इमेजिंग की जानकारी देते हैं। डॉ. सिवान ने कहा, ‘100 टन होगा इस मिनी पीएसएलवी का वजन, इससे पहले 300 टन तक सामान्य पीएसएलवी का वजन होता था।’ गौरतलब है कि इसरो के चेयरमैन ए.एस. किरन कुमार ने हाल में ही एक बयान जारी कर किया था। और कहा था कि हम कोशिश कर रहें हैं कि अंतरिक्ष अभियानों की लागत को कम किया जा सके।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mRdfYy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop