परिणय सूत्र में बंधे जहीर और सागरिका , मुंबई में 27 को होगा रिसेप्शन - Khabar NonStop
भारतीय टीम के पुर गेंदबाज जहीर खान ने गुपचुप तरीके से अपनी मंगेतर सागरिका घाटगे से 23 नवंबर को मुंबई के कोर्ट मैरिज कर ली है। 27 नवंबर को शादी की रिसेप्शन समारोह मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में होगा। जहीर खान के प्रोस्पोर्ट्स फिटनेस स्टूडियो की बिजनेस एंड ब्रांड मार्केटिंग हेड अंजना शर्मा ने जहीर और सागरिका की शादी के बाद की फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए इस शादी की जानकारी दी।
आज नूपुर के हो जायेंगे भुवनेश्वर कुमार
बता दें कि, जहीर खान अपनी मंगेतर से 27 नवंबर को शादी करने वाले थे लेकिन उससे चार दिन पहले ही उन्होंने अपनी मंगेतर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जो तस्वीर अंजना शर्मा ने शेयर की है उसमें जहीर और सागरिका दोनों जयमाला डाले हैं, जबकि जहीर शेरवानी और उनकी पत्नी सागरिका लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने रिसेप्शन मुंबई के ताज महल पैलेस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट व बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
AIBA यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय मुक्केबाजों के 7 पदक पक्के
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iID8Fo
Comments
Post a Comment