sss

; //]]>

26 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, इन दोनों को आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…

 

मेष

मित्रों से उपहार मिल सकता है और आपका धन खर्च होने का कारण यही होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा।

 

वृष

आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे।

 

मिथुन

आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा।

 

 

कर्क

आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा। बात-चीत की कला से काम सरलता पूर्वक हो जाएगा।

 

सिंह

वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजन और मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।

 

कन्या

आज के दिन आप स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। घर और ऑफिस में वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।

 

तुला

आप थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, व्यवसाय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान से मतभेद रह सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें।

 

वृश्चिक

व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यवाही से संबंधित कार्यों में लाभ होगा।

 

धनु

भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है।

 

मकर

आज के दिन परिजनों के साथ कलह न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक तथा शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अटका हुआ धन मिल सकता है।

 

कुंभ

दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

 

मीन राशि :-

लोभ और लालच से दूर रहें। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा।

नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

The post 26 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BbQe4M

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop