sss

; //]]>

26/11: 9 साल, भारत शहीदों को कर रहा याद - Khabar NonStop

Mumbai terror attacks

मुंबई। 9 वर्ष मुंबई में हुए 26/11 के घातक हमलों को आज देश याद कर रहा है। आज इस हमले को हुए 9 साल हो गये। इस हमले का मास्टरमाइंड इस्लामी आतंकवादी हाफिज सईद था। हाफिज सईद को पकिस्तान सरकारहाल ही में स्वतंत्रता दी है।

मुंबई एयरपोर्ट ने 24 घंटे में बनाया एक नया विश्व रेकॉर्ड

ऐसे हुआ था हमला

26 नवंबर 2008 को, दस हथियारबंद आतंकवादियों ने मुंबई में प्रवेश किया और शहर के प्रमुख स्थानों पर हमले करने की योजना बनाई। यह हमला 4 दिनों तक चला, हमले में 164 लोगों की मौत हो गई और 305 घायल हुए थे। पूरे हमले में, आतंकियों का मुख्य केंद्र होटल ताज था। आतंकवादियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ‘सीएसटी’ रेलवे स्टेशन पर भी हमला किया।

संदिग्ध जहाजों पर ISRO की उपग्रह तस्वीरों के जरिए रखी जाएगी नजर

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूरे देश को हिलाकर रखने वाले 26/11 को हुए हमले के 9 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया। महामहिम ने लिखा, “मुंबई के आतंकवादी हमलों 9 साल होने पर, हम उन परिवारों के साथ शोक व्यक्त करते हैं जिन्होनें इस हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया था। हम उन सुरक्षा कर्मियों को याद करते हैं, जिन्होनें अपनी जान इस लड़ाई में कुर्बान कर दी थी।

मुंबई: हॉलीवुड की स्टाइल में 25 फुट लंबी सुरंग खोदकर लूटा बैंक

इजराइल ने भी प्रकट किया दुःख

इजराइल ने भी एक बयान जारी कर इस हमले के लिए दुःख प्रकट किया है। भारत में इजरायल के राजदूत डैनियल कार्मन ने इस बयान में कहा, “भारत के साथ मिलकर, इस्राएल के लोग दुनिया भर में सभी देशों के पीड़ितों को शोक प्रकट करते हैं। भारत और इसराइल, दुनिया के देशों के साथ, एक बेहतर भविष्य के लिए उग्रवाद और आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

एसबीयूटी ने 11 करोड में खरीदी दाऊद की प्रॉपर्टी

श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए होगा सलामी समारोह

26 नवंबर को हुए हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुंबई पुलिस ने एक सलामी समारोह का आयोजन किया है। आज शाम 9 बजे पुलिस जिमखाना के शहीद स्मारक में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के गवर्नर विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डीजीपी सतीश माथुर, शहर के पुलिस आयुक्त दत्ता पद्लगीकर, मंत्री, वरिष्ठ नौकरशाह, पुलिस अधिकारी और शहीदों के परिवार के सदस्यों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘सुरक्षा कारणों’ के चलते बदला गया जेट एयरवेज का मार्ग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BfSwzM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop