मुंबई: हॉलीवुड की स्टाइल में 25 फुट लंबी सुरंग खोदकर लूटा बैंक - Khabar NonStop
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बैंक लूट की अनोखी घटना सामने आई है। ये लूट चोरों ने एक हॉलीवुड फिल्म ‘द बैंक जॉब’ के ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा के जुईनगर शाखा में डाका डालने के लिए 25 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। बैंक के 225 में से 30 लॉकरों को तोड़ कर बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण उड़ा लिए। लगभग एक करोड़ का आंकड़ा अब तक लगाया जा सकता है।
फिलीपींस: ऑस्ट्रेलिया-वियतनाम के PM से मिले पीएम मोदी
जब ग्राहक गया अंदर
बैंक का एक ग्राहक सोमवार सुबह 11 बजे अपना लॉकर देखने के लिए लॉकर रूम में गया था, जहां सुरंग देखकर वह भौंचक रह गया। चोरी की वारदात को शनिवार या रविवार को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया कि चोरों ने मई में बैंक के बगल में एक दुकान किराये पर ली थी।
दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होगी आज नीलाम
सुरंग खोदकर पहुंच गए लॉकर रुम तक
वे सुरंग खोद कर लॉकर रूम तक पहुंच गए। नगराले ने आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित करने की बात कही है। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले इलाके और बैंक के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली थी। वे कैश रिजर्व को नहीं खोल सके। लूटे गए माल की छानबीन की जा रही है, जिसका मूल्य करोड़ों रुपये में हो सकता है। वहीं बैंक ने भी अपने स्तर की तहकीकात में जुटा हुआ है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZe7zY
Comments
Post a Comment