दुलत्ती मारी तो घोड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 24 घंटे की जेल !
इंटरनेट डेस्क। दुनिया में आये दिन हमे कई तरह की अजीबोगरीब खबरे पढ़ने और देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी अजीब खबर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा। दरसल पश्चिमी ब्राजील में एक आदमी अपने पालतू घोड़े ब्रैंको बैंडिट वॉक के लिए लेकर निकला था। अचानक उसने अपने पास से कार पर गुजरती एक महिला की कार को दुलत्ती मार दी।
जिस मंदिर के बाहर भीख मांगती थी ‘बूढी भिखारिन’..उसी मंदिर को दान में दिए 2 लाख !
इस बात पर कार की मालकिन भड़क गई और उसने पुलिस में रिर्पोट कर दी। इतना ही उसने कहा जब तक उसे हर्जाना ना मिल जाये घोड़े को छोड़ा ना जाये। इस बात से घोड़े का मालिक बेहद खफा हो गया पर ब्रैंको को पूरे 24 घंटे गुजरने के बाद ही जेल से छुटकारा मिल पाया।
इस धटना से आहत घोड़े के मालिक ने जेल में बंद अपने प्यारे जानवर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। इसके चलते लोग हैरान तो हुए ही घोड़े के साथ ऐसे सलूक से नाराज भी दिखाई दिये। घोड़े के मालिक का कहना है कि ब्रैंको ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके लिए उसे जेल में डाला जाए।
जानिए, 25% हार्ट अटैक का खतरा गरीब महिलाओं को क्यों आता है ?
ब्रैंको के मालिक जिनका नाम विलियम डॉस सैंटोस बताया जा रहा है, का ये भी कहना है कि घोड़े के साथ बदसलूकी भी हुई पुलिस वालों ने उसे खाना खिलाने की इजाजत नहीं दी और कई घंटो तक प्यारा ब्रैंको भूखा प्यासा रहा। उसकी जेल भी बेहद छोटी थी, जहां उसका हिलना डुलना भी कठिन था।
The post दुलत्ती मारी तो घोड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 24 घंटे की जेल ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ztYT69
Comments
Post a Comment