भारत में आज लॉन्च होगा 24 एमपी सेल्फी कैमरे वाला VivoV7 - Khabar NonStop
स्मार्ट फोन वीवो वी 7 को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। उसका 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इस स्मार्ट फोन की खासियत है।
प्री-बुकिंग से मिलेंगे ये फायदे
यह फोन आज दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। शुरूआत में यह सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। वीवो वी 7 के साथ फ्लिपकार्ट कई आकर्षक ऑफर देने के लिए तैयार है। इसकी प्री-बुकिंग करने पर ग्राहक को कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। उनके लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है। साथ ही पुराने फोन काे एक्सचेंज करने का भी विकल्प है। इतना ही नहीं साथ में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर कैशबैक भी मिलेगा। प्री-बुकिंग कराने वालों के लिए वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और बुक माय शो पर कपल मूवी वाउचर्स भी फ्री हैं।
ये हैं फीचर्स
इसकी कीमत भारत में करीब 18,300 रुपये हो सकती है। ये ड्यूल सिम वाला फोन होगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का HD IPS फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 1440 x720 पिक्सल है। स्क्रीन का ऐस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट लगा हुआ है। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसमें आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। जो कि मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी का है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 3000 एमएएच बैटरी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ixrr4f
Comments
Post a Comment