sss

; //]]>

मुंबई एयरपोर्ट ने 24 घंटे में बनाया एक नया विश्व रेकॉर्ड - Khabar NonStop

NBT-image

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट ने शुक्रवार को 24 घंटों में एक रनवे के जरिए विमानों द्वारा 969 टेक ऑफ और सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट ने विश्व में एक नया रेकॉर्ड दर्ज कर दिया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया है कि इस नए कीर्तिमान को उन्होंने अपने ही मुंबई एयरपोर्ट द्वारा 935 के रेकॉर्ड को तोड़कर रचा है। मेगा सिटीज जैसे कि न्यू यॉर्क,दुबई, लंदन, और दिल्ली में दो या अधिक रनवे हैं।

ये बने छात्र संगठन ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ये रनवे एकसाथ काम करते हैं। दो रनवे मुंबई में भी हैं लेकिन वे दोनों एक दूसरे को क्रॉस करते हैं। जिस कारण एक समय में केवल एक ही रनवे का उपयोग किया जाता है। यह मुंबई एयरपोर्ट को तकनीकि रूप से सिंगल एयरपोर्ट की श्रेणी के अंतर्गत लाता है। इस कारण यह व्यस्त सिंगल रनवे की लीग में आता है। तकरीबन 900 से अधिक विमानों को संचालन मुंबई प्रतिदिन करता है। एमआईएएल के अधिकारी ने कहा है कि हम जल्द ही प्रतिदिन 1000 का आंकड़ा भी पार करेंगे। ये हमें उम्मीद है।

विधायक अमीत भास्कर साटम ने बच्चो को पढ़ाया स्वछता का पाठ, पीएम की तारीफों के बांधे पुल 

 सेंटर फॉर एशिया पसिफिक के अधिकारी कपिल कौल ने कहा है कि दुनिया में गैटविक एक मात्र सिंगल रनवे एयरपोर्ट है। जो कि नियमित रूप से 1 घंटे में 50 से ज्यादा विमानों की टेकऑफ कराता है। 42 या उससे कम हैं अन्य सभी एयरपोर्ट, जबकि दूसरे नंबर पर मुंबई है। जो कि 50 के आंकड़े को पार करता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BdRa8K

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop