sss

; //]]>

गुजरात चुनावः पाटीदार नेताओं ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम - Khabar NonStop

hardik patel

नई दिल्ली। जहां बीजेपी ने गुजरात चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी का विचार मंथन अभी जारी है। इस बीच पाटीदार नेताओं ने गुजरात में कांग्रेस पार्टी को पटेल आरक्षण पर अपना रुख साफ करने के लिए कह दिया है। जिसके लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

सेक्स सीडी से किसे क्या मिलेगा!

पाटीदार नेताओं ने कहा

पाटीदार नेताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस द्वारा चुने गए पटेल उम्मीदवारों को पूरा पटेल समाज वोट नहीं देने की अपील करेगा। 22 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ा दांव पटेल समुदाय को अपने पक्ष में करने का है। पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का समर्थन तो कांग्रेस पार्टी को बीजेपी के विरोध के रूप में मिल गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी तक राज्य में पटेलों को आरक्षण देने के मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

हार्दिक ने कहा

आपको बता दें कि नेता हार्दिक ने कहा था कि 3 नवंबर तक कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करें कि वह पाटीदारों को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी। लेकिन  इस पर अभी तक कांग्रेस पार्टी ने कोई सफाई नहीं दी थी। पटेल आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के प्रतिनिधि दिनेश बामभानिया ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मुलाकात की थी। पाटीदार नेताओं की मांग है कि कांग्रेस पार्टी उनके 30-35 लोगों को टिकट दे। कांग्रेस इसके लिए सहमत नहीं है। कांग्रेस को पाटीदार नेताओं ने अब 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। और कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने यदि आरक्षण को लेकर अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया। हमारी मांगें नहीं मानी तो वे बीजेपी की तरह ही  गुजरात चुनाव में उनका भी बायकॉट करेंगे। माना जा रहा है कि पटेल नेताओं के साथ समझौता एक प्रमुख कारण है।कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने की देरी में।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zdSpZf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop