23 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि मे रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में रहेगा, इन दोनों को आज मूल नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन की तंगी दूर होगी, पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।
वृष
स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें, संबंधियों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।
मिथुन
इस राशि के जातक आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज आप प्रोपर्टी में निवेश करने से बचें, महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क
कोई नई जिज्ञासा मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह
आज प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है, ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है।
कन्या
समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
तुला
इस राशि के जातक आज कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदेने से बचें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें।
वृश्चिक
सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मकर
कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी, रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ
पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।
मीन राशि :-
इस राशि के जातकों को आज प्रशंसा मिलेगी, कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। छुट्टी के दिन बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 23 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A55mBI
Comments
Post a Comment