मिस्र में मस्जिद पर आतंकी हमला, 235 लोगों की मौत - Khabar NonStop
मिस्र के सिनाई प्रांत की एक मस्जिद पर बड़े में 235 लोगों की मौत हो गई है और करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हो गये। ख़बरों के मुताबिक अल-अरिश के करीब अल-रावदा की एक मस्जिद में संदिग्ध लोगों ने बम से हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
मिस्र: संदिग्ध लोगों ने मस्जिद पर किया हमला, 155 लोगों की मौत
एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक उत्तरी शहर अरीश की मस्जिद में आतंकवादियों ने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट कर दिया और जो लोग विस्फोट से बाख कर बाहर आ रहे थे उनपर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया है वे सुरक्षा बलों के समर्थक हैं। आतंकियों के हमले की खुनी तस्वीरें साफ़ बयान कर रही हैं कि आतंकियों ने सभी को मारने के इरादे से इस तरह के हमले को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मस्जिद में सूफी विचार को मानने वाले लोग आते थे। वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल-फत्तह अल-सिसी ने सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। फिलहाल, अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हाफिज सईद की रिहाई पर अमेरिका ने जताई चिंता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iNaRO8
Comments
Post a Comment