sss

; //]]>

22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक ऑटोरिक्शा चालक सहित तीन लोगों ने 22 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला देहरादून की रहने वाली है और वह कल शाम यहां सेक्टर 37 में स्टेनोग्राफी क्लास के बाद एक ऑटोरिक्शा में सवार हुयी थी।

महिला द्वारा दायर शिकायत के अनुसार ऑटो में दो अन्य लोग पहले से ही बैठे हुये थे। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शाचालक उसे मोहाली ले जाने के बदले यहां सेक्टर 53 में एक सुनसान जगह पर लेकर गया। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक सहित तीनों लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे वहीं छोड़ दिया। नजदीक से गुजर रहे दो लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला का चिकित्सा परीक्षण किया गया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

The post 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jDfRrD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop