भारत-पाकिस्तान सीमा पर 22 किलो हेरोइन के साथ 1 पिस्टल भी बरामद - Khabar NonStop
अमृतसर। शनिवार तड़के बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा सीमा पार से तस्करी कर लाया जा रहा 22 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। यह मादक पदार्थ हेरोइन माना जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार 18 नवंबर को बताया गया कि फिरोजपुर सेक्टर में सतपाल चौकी के निकट सीमा पर लगे बाड़ के पास से एक-एक किलोग्राम वाले 22 पैकेट, तुर्की में बनी एक पिस्टल, 11 बुलेट और 12 फीट प्लास्टिक पाइप बीएसएफ के जवानों ने बरामद किया।
आपको बता दें कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट के बाद ही घात लगा कर ये मादक पदार्थ पकड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा बाड़ पर तड़के चार बजे के करीब कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिलीं। बीएसएफ के जवानों ने जब बदमाशों को चुनौती दी तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खून का धब्बा सीमा बाड़ पर देखा गया है। तलाशी अभी जारी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zO9hFu
Comments
Post a Comment