sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: 21 साल की उम्र में बन गई मिस वर्ल्‍ड - Khabar NonStop

 

aishwarya raiखूबसूरती की मिसाल के नाम भी इन्हें लोग जानते हैं। कुछ कहें न कहें इनकी आंखे की जवाब दे देती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन की जो भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। आज उनका जन्मदिन दिवस है। इसलिए एक बार फिर उनके जीवन के कुछ पन्नों को तरासने का जी करता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं, ऐश के जीवन के कुछ खास लम्हों को और उनके करियर के अच्छे बूरे पहलूओं को। वैसे उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पॉपुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं।

जन्मदिन स्पेशल: बचपन में ही अध्यापक के खिलाफ चलाया था आंदोलन

जन्म
ऐश्वर्या रॉय का जन्‍म मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कृष्‍णराज समुद्री जीवविज्ञानी थे। उनकी मां का नाम बृंदा है जो कि गृहणी हैं। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्‍य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। वे ऐश्‍वर्या की फिल्‍म ‘दिल का रिश्‍ता’ के सह-निर्माता भी थे।

aishwarya rai

शिक्षा
उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया जहां ऐश्‍वर्या ने आर्य विद्या मं‍दिर हाई स्‍कूल से पढ़ाई की थी। उन्‍होंने बारहवीं की पढ़ाई जय हिन्‍द कॉलेज से की और उसके बाद डीजी रूपारेल कॉलेज ज्‍वाइन कर लिया जहां उन्‍हें एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक आए।
पुरस्कार

ऐश को कई पुरस्‍कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्‍हें 2 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। उन्‍हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्‍मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं।

नृत्‍य
बचपन में उन्‍होंने पांच साल तक क्‍लासिकल डांस और संगीत की ट्रेनिंग ली।

aishwarya rai

शादी
रॉय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।

करियर
ऐश्‍वर्या ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1997 में मणिरत्‍नम की फिल्‍म ‘इरूवर’ से की थी। तमिल में निपुण ना होने की वजह से उनकी आवाज को किसी अन्‍य ने डब किया। फिल्‍म सफल रही। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्‍म ‘और प्‍यार हो गया’ थी जिसमें उनके हीरो बॉबी द्योल थे। फिल्‍म खास सफल नहीं हुई। 1999 में रिलीज हुई ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही। यह फिल्‍म काफी सफल रही और ऐश्‍वर्या के काम को भी सराहा गया। इसके लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद आई फिल्‍म ‘ताल’ में भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।

जन्मदिन स्पेशल: 100 हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम दलीप ताहिल
कुछ खास बातें
-‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद एक बार फिर ऐश्‍वर्या ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘देवदास’ में काम किया।

-फिल्‍म को 2002 के कांस फिल्‍म समारोह में भी दिखाया गया और टाईम मैगजीन ने इसे मिलेनियम की 10 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों में से एक बताया।

-भारत में इस फिल्‍म को 10 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिले जिसमें से ऐश्‍वर्या को दूसरी बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल है।

aishwarya rai

-इसके बाद आई फिल्‍म ‘दिल का रिश्‍ता’ और ‘कुछ न कहो’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं इसके बाद आई फिल्‍म ‘खाकी’ के दौरान एक चलती गाड़ी ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी।

-2005 में आई फिल्‍म ‘बंटी और बबली’ का एक गाना ‘कजरा रे कजरा रे’ बहुत ज्‍यादा पापुलर हुआ। इसके बाद आई ‘उमराव जान’ कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकी। लेकिन ऐश्‍वर्या के काम को सराहा गया।

-उसी साल उनकी धूम 2 भी रिलीज हुई जिसे सभी ने काफी पसंद किया और रितिक और ऐश्‍वर्या की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी।

-फिल्‍म बड़ी ब्‍लाकबस्‍टर साबित हुई। 2007 में रिलीज हुई ‘गुरू’ में वे अभिषेक बच्‍चन के साथ पर्दे पर दिखाई दीं।

-फिल्‍म को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सराहना मिली और बॉक्‍स ऑफिस पर भी फिल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया। वहीं इसके बाद भी उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया लकिन वे खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

-फिल्‍म ‘रावन’ ने उनका अभिनय बेहतर था लेकिन फिल्‍म ज्‍यादा चल नहीं पाई। वहीं, अमिताभ बच्‍चन ने भी इस फिल्‍म की तारीफ की थी और फिल्‍म ना चल पाने का दोष एडिटिंग डिपार्टमेंट को दे दिया था।

-इसके बाद 2010 में उनकी आखिरी फिल्‍म ‘गुजारिश’ थी जिसमें एक बार फिर वे रितिक रोशन के साथ दिखाई दीं। इस फिल्‍म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे।

जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव से होती थी तुलना

-फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर तो औंधे मुंह गिर गई लेकिन आलोचकों से इसे अच्‍छा रेस्‍पांस मिला।

प्रसिद्ध फिल्‍में
इरूवर, और प्‍यार हो गया, हम  दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, मोहब्‍बतें, देवदास, दिल का रिश्‍ता, खाकी, रेनकोट, उमराव जान, धूम 2, गुरू, प्रोवोक्‍ड, द लास्‍ट लीजन, जोधा अकबर, सरकार राज, रावन, रोबोट, गुजारिश,सरबजीत।
ब्रांड एंडोर्समेंट्स
रॉय पहली बार कैमलीन पेसिंल के विज्ञापन में दिखाई दी थीं जब वे नौंवी कक्षा में थीं। वे आमिर खान के साथ किए गए पेप्‍सी के विज्ञापन के बाद से पापुलर हो गईं। वे इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने पेप्‍सी और कोका कोला दोनों को एंडोर्स किया है। वे देश की टॉप ब्रांड एंबेस्‍डर्स में से एक हैं और इस मामले में वे सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे टाइटन की घडि़यों, लोरियल, लकमे कॉस्‍मेटिक्‍स, पालमोलिव, लक्‍स, नक्षत्र डायमंड ज्‍वैलरी, कल्‍यान ज्‍वैलर्स के विज्ञापन कर चुकी हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h0Z55d

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop