सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल की सजा
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की एक अदालत ने एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर 20 साल की सजा सुनाई है। अभियोजन के मुताबिक वीरपुर के ताल के सहराने में 9 अक्टूबर 2016 को 16 वर्षीय किशोरी अपने घर के आँगन में सो रही थी।
तभी रात में मेहरबान रावत व दिनेश खटीक ने पीडि़ता के मुहँ बंद कर पास खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए। विशेष न्यायाधीश एस एस चंद्रावत ने कल आरोपियों को दोषी ठहराये जाने पर यह सजा सुनाई है।
The post सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल की सजा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zEPdGm
Comments
Post a Comment