sss

; //]]>

ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 207 - Khabar NonStop

Master

तेहरान/बगदाद। ईरान-इराक सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढकर 207 हो गई है। और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को आए भूकंप में ईरान सीमा के पास हालज्बा क्षेत्र में 33.9 किलोमीटर की गहराई में उसका केंद्र बताया जा रहा है। ईरान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई है।

ईरान-ईराक में भूकंप अब तक 129 की मौत 300 घायल

20 से अधिक गांव नष्ट 

आपको बता दें कि भूकंप का झटका 33.9 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं भूकंप का यह झटका तुर्की, इजरायल और कुवैत में भी महसूस किया गया। इस भूकंप में ईरान के 20 से अधिक गांव नष्ट हो गए हैं। साथ ही बिजली और पानी आपूर्ति भी बाधित है। हेलिकॉप्टर के जरिए ईरान की आपातकाल विभाग की टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की बुनियादी जरूरतें को पूरा कर रही है। भूकंप के कारण हुए भूस्खलन बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

पहले 129 लोगें के मरने की जानकारी दी

आपको बता दें कि ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने अपनी वेबसाइट पर 129 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। वहीं अब आधिकारिक समाचार समिति ईरना ने करीब 300 लोगों के घायल होने की जामकारी दी है। और इन आंकड़े के बढ़ने की आशंका है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ADX6Zc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop