भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 203 रनों का लक्ष्य - Khabar NonStop
वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद आज भारतीय टीम टी-20 में मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने ने 3 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए हैं।
बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन ने भी 80 रन बनाए। अंतिम ओवरों में कप्तान विराट कोहली ने भी 11 गेंदों पर 26 रन भी तूफानी पारी खेलकर भारत का स्कोर 202 तक पहुंचा दिया। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं। जवाब में न्यूजीलैंड टीम जीत के लिए मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ikVICJ
Comments
Post a Comment