sss

; //]]>

2018 से उपलब्ध होगा Vespa का पहला इलैक्ट्रिक स्कूटर

ऑटो डेस्क: इतालवी स्कूटर निर्माता कम्पनी वैस्पा ने मिलान में आयोजित हो रहे EICMA मोटर शो के दौरान अपने नए इलैक्ट्रिक स्कूटर Vespa Elettrica का खुलासा किया है। इस स्कूटर की खासियत है कि इसे एक बार फुल चार्ज कर 100 किलोमीटर तक का रास्ता तय किया जा सकता है। इस स्कूटर को मार्च 2018 तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

वर्ष 2016 में कम्पनी ने इस इलैक्ट्रिक स्कूटर के कन्सैप्ट का खुलासा किया था और आखिरकार इसे दुनिया के सामने पहली बार दिखाया गया है। वैस्पा इलीट्रिका में इलैक्ट्रिक मोटर लगी है जो 4 kW की पीक पावर पैदा करती है। पैट्रोल से चलने वाले वाहन के साथ अगर इसका कम्पैरिजन किया जाए तो यह मोटर करीब 50cc स्कूटर जितनी पावर पैदा करेगी। इस स्कूटर में ECO और पावर दो राइडिंग्स मोड्स दिए गए हैं। ECO मोड से इस स्कूटर को 30km/h की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है ।

The post 2018 से उपलब्ध होगा Vespa का पहला इलैक्ट्रिक स्कूटर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zEB0Wk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop