sss

; //]]>

2018 में ड्यूल सिम के साथ आ सकते हैं आईफोन के नए मॉडल्स - Khabar NonStop

iPhone 2

नई दिल्ली। आईफोन को पसंद करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। आईफोन एक दमदार फीचर्स वाला फोन है लेकिन इस फोन में यूजर्स ड्यूल सिम को काफी मिस करते हैं। पर अब ऐसा नहीं  होगा। आपको बता दें कि खबरों की मानें तो आईफोन जल्द ही अपने नए मॉडल्स में यह कमी भी दूर कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अपने एक नोट में मशहूर ऐनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने लिखा है कि जो भी आईफोन 2018 में आएंगे उनके सभी मॉडल्स में ड्यूल सिम फीचर भी उपलब्ध होगा।

Xiaomi: एक्सचेंज ऑफर, पुराने फोन के बदले पाएं नया फोन

होगी LTE+LTE कनेक्टिविटी 

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इन मॉडल्स में ड्यूल सिम LTE+LTE कनेक्टिविटी भी होगी। जबकि ड्यूल सिम वाले फोन्स में अभी तक LTE+3G कनेक्टिविटी होती है। कुओ ने अपने नोट में बताया है कि, ‘2018 में आने वाले आईफोन मॉडल्स में तेज LTE ट्रांसमिशन स्पीड होने के साथ साथ ड्यूल सिम स्टैंडबाय फीचर भी उपलब्ध होगा।

Moto X4 पर एयरटेल देगा 90 जीबी फ्री डेटा

कनेक्टिविटी फीचर होगा फास्ट
ऐपल का कनेक्टिविटी फीचर LTE टेक्नॉलजी के इस्तेमाल से और भी फास्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं कुओ ने ये भी कहा है कि, ‘हमारा मानना है कि 2018 के नए आईफोन में बेसबैंड चिप को अपग्रेड किया जाएगा। और इंटेल XMM 7560 और क्वालकॉम SDX 20 का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रांसमिशन स्पीड बढ़ना तो तय है, क्योंकि दोनों चिप 4X4 MIMO टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करते हैं।’


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnhO2I

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop