sss

; //]]>

2018 में आ सकते हैं तबाही वाले भूकंप, जानें वजह - Khabar NonStop

Earthquake

 

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले साल यानी कि 2018 में दुनिया में विनाशकारी भूकंप आ सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी की चक्कर लगाने की गति में मंदता आयी जिससे आने वाले संभावित भूकम्पों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 से अधिक होगी और इससे भयानक क्षति और जानमाल को नुकसान पहुँच सकता है।

ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 207

क्या कहता है रिसर्च ?

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो के रोजर बिल्हम और यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटाना की रेबेका बेंडिक ने सन् 1900 से लेकर उसके बाद के 7 मैग्नीच्यूड के कई भूकम्प की स्टडी कर चुके हैं और इसी स्टडी के आधार पर विनाशकारी भूकंप की बात कही जा रही है। रिसर्च की जानकारी जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका को दी गई है। इस रिसर्च में बताया गया है कि पृथ्वी के घूमने की रफ्तार में धीमी हुई है। यह हर दिन कुछ मिलि-सेकंड्स कम हो रही है। लेकिन, यही मिनट्स अंडरग्राउंड एनर्जी को बाहर आने में बड़ी मदद कर सकते हैं। क्वार्ट्ज की एक रिपोर्ट की मानें तो 2018 में 15-20 की जगह औसतन 25-30 बड़े भूकम्प आ सकते हैं।

क्या कहना है भूवैज्ञानिकों का ?

भूवैज्ञानिकों ने बताया कि, पिछली सदी में पांच बार ऐसा हुआ जब 7 मैग्नीट्यूड के भूकंप आए थे और इन भूकंप का संबंध पृथ्वी की घूमने की रफ्तार से जुड़ा पाया गया। हालांकि, कई बार छोटे दिन होने पर इनमें कमी भी देखी गई। पृथ्वी के चक्कर लगाने की गति मिलि-सेकंड्स कम हो रही है जिससे पृथ्वी के अंदरूनी हिस्सों से काफी ऊर्जा को छोड़ने के लिए पर्याप्त है और ये उर्जा भूकंपीय गतिविधि के संबंध में मजबूत हैं। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक इस वर्ष लगभग 6 ऐसे भूकंप हुए हैं जिसका रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे से अधिक तीव्रता के थे। लेकिन 2018 में यह आंकड़ा 25-30 तक बढ़ सकता है।

अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jdejRl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop