sss

; //]]>

2017 की मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई। बॉलीवुड हस्तियों ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बधाइयां दी है। मानुषी को बधाई देने वाली नामचीन हस्तियों में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा, पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा, अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल हैं।

 

 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, गर्व और खुशियां। मनीषा छिल्लर ने विश्व में भारत का झंडा फहरा दिया। सुष्मिता सेन ने कहा, भारत ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इस उपलब्धि के लिए मनीषा छिल्लर को बधाई। जय हिन्द।

 

Miss World Manushi Chhillar has won the crown 17 years after Priyanka Chopra, ending India’s dry spell.

 

मानुषी से पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा, हमारी एक और जीत। मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर को बधाई। चीयर्स। पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा ने मानुषी को बधाई देते हुए कहा, आपकी सुंदरता और मुस्कराहट की हमेशा जीत हो।
Image result for नेहा धूपिया

 

पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने कहा, मानुषी को बधाई। आप में विश्व को जीतने की सभी योग्यता है , यह तभी जान गये थे जब हम पहली बार मिले थे।मॉडल और अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा, पहले खेल और अब ग्लैमर में हरियाणवी महिला ने नाम किया। महारी छोरियां छोरों ते कम कती भी ना हैं।

 

 

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, डियर मानुषी छिल्लर, 17 वर्ष बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाने पर धन्यवाद। मां को लेकर आपका शानदार जवाब काबिले तारीफ। भारत आपकी प्रतीक्षा में है। जय हो।

 

Related image

 

दीपिका पादुकोण ने कहा, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर को बधाई। समूचे विश्व में दिलों को जीतें। मानुषी मिस वल्र्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला है। इससे पहले रीता फारिया(1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन(1997), युक्ता मुखी(1999) और प्रियंका चोपड़ा(2000) शामिल है।
Image result for Manushi chillar

 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की मानुषी ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब 17 साल बाद एक बार फिर भारत के नाम किया है। मेडिकल की छात्रा 20 वर्षीय मानुषी ने चीन के सान्या शहर में आयोजित प्रतियोगिता में दुनिया के 108 देशों की सुंदरियों को पछाडक़र यह कामयाबी हासिल की।

The post 2017 की मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AYxIO6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop