दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले बनी मिस यूनिवर्स 2017 - Khabar NonStop
लॉस वेगास: मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतकर भारत का नाम ऊँचा किया वहीं, इस जीत के बाद से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सभी की निगाहें श्रद्धा शशिधर पर टिकीं हुई थी जो देश को प्रेजेंट कर रही थीं। लेकिन भारत की श्रद्धा शशिधर टॉप 15 में भी नहीं पहुँच पायीं। इस बार मिस यूनिवर्स का ताज दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले नेल-पीटर्स ने अपने नाम कर लिया।
श्रद्धा नहीं बना पाई टॉप 15 में जगह
बता दें कि,अमेरिका के लॉस वेगास में रविवार रात को मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में दुनियाभर की क़रीब 92 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। डेमी-ले 66वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई। वहीं भारत की श्रद्धा टॉप 15 में भी जगह नहीं बना पायीं।बता दें कि, बीते 66 सालों में अब तक भारत से दो ही सुंदरियां ये खिताब जीती हैं। साल 1994 में 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन और साल 2000 में 22 साल की उम्र में लारा दत्ता ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
ऐसी रही है ‘मिसेज इंडिया अर्थ 2017’ बनीं श्वेता चौधरी की जिंदगी की कहानी
क्या था सवाल ?
जिस सवाल से डेमी ने ये ताज अपने नाम किया वो था कि, आपको अपनी किस विशेषता पर गर्व है और मिस यूनिवर्स के तौर पर आप उस विशेषता का इस्तेमाल कैसे करेंगी। इसके जवाब में डेमी-ले ने कहा, ‘एक मिस यूनिवर्स के तौर पर, आप जो भी हैं व्यक्तिगत तौर पर आपको ख़ुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए। मिस यूनिवर्स वो महिला होती है जिसने कई डरों को पार किया हो और इसके जरिए वो दूसरी महिलाओं को उनके डरों से निकलने में मदद करने में सक्षम हो, और मैं बिल्कुल वही हूं।’ इसी जवाब से डेमी को मिस यूनिवर्स चुना गया। इस प्रतियोगिता के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका, जमैका और कोलंबिया की उम्मीदवार पहुंची थीं।
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी को नौकरी देने की बात पर भिड़े हुड्डा और खट्टर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BiDidk
Comments
Post a Comment