कैट 2017 के लिए जारी हुए ये दिशा निर्देश - Khabar NonStop
नई दिल्ली। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2017 की परीक्षा 26 नवंबर को होने वाली है। इस परीक्षा के लिए प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की सूची आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। पिछले वर्ष के विपरीत, इस वर्ष परीक्षा में अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का आभूषण या धातु के आइटम नहीं पहन सकते। परीक्षा केन्द्रों पर मेटल डिटेक्टर द्वारा अभ्यर्थियों की तलाशी की जाएगी।
26/11: 9 साल, भारत शहीदों को कर रहा याद
ये नहीं कर पाएंगे परीक्षा कक्ष में
करीब 2.31 लाख उम्मीदवार कैट 2017, के लिए परीक्षा में सम्मिलित होंगे। दो सत्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आईआईएम लखनऊ ने सख्त आदेश दिए हैं, कि गहने और जूते पहने हुए उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष के अंदर अनुमति नहीं दी जाएगी। आईआईएम लखनऊ द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष के अंदर जूते पहनने की अनुमति नहीं है और उन्हें इसे बाहर निकालना होगा। पिछले साल, उम्मीदवारों को चप्पल, सैंडल जैसे खुले जूते पहनने की सलाह दी गई थी।
मुंबई एयरपोर्ट ने 24 घंटे में बनाया एक नया विश्व रेकॉर्ड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zqtH40
Comments
Post a Comment