जीएसटी में बड़ा संशोधन, 200 प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, पढ़ें लिस्ट - Khabar NonStop
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा ‘एक राष्ट्र-एक कर’ स्लोगन के साथ लायी गयी देश की नयी कर व्यवस्था ‘जीएसटी’ में बड़ा बदलाव हुआ। गुवाहाटी में हुई जीएसटी परिषद् की दो दिवसीय मीटिंग में यह संसोधन किया गया। जीएसटी परिषद ने सौन्दर्य प्रसाधन, कॉफ़ी, चॉकलेट और हाथ घड़ी समेत लगभग 200 प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटा दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद की बैठक में कहा, ‘आम इस्तेमाल वाली 178 वस्तुओं पर कर दर को मौजूदा के 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है।’
शिवराज के मंत्री भी नहीं समझ पा रहे जीएसटी, दिया ये बड़ा बयान
सर्वधिक कर स्लैब वाले वस्तुओं की संख्या
जीएसटी परिषद ने संशोधन करते हुए सबसे अधिक कर स्लैब 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाल वस्तुओं की संख्या को घटा दिया है। इस प्रकार अब इस स्लैब में सिर्फ 50 वस्तुएं रह गयीं हैं। यह संख्या 228 थी। इस स्लैब में अब लग्जरी और अहितकर वस्तुएं शामिल हैं।
तो क्या अब भजपा में भी जीएसटी को लेकर हैं मतभेद ?
अब रेस्तरां में खाना हुआ सस्ता
एसी और नॉन ए सी रेस्तरांओं पर भी कर घटा दिया गया है। अभी तक नॉन एसी रेस्तरां में 12 प्रतिशत कर लगता था अब इसे 5 प्रतिशत घटाकर कर को कम करने का फैसला लिया गया है। एसी रेस्तरां में टैक्स को 18 प्रतिशत ही रखा गया है, लेकिन अब यहाँ आईटीसी की सुविधा मिलेगी।
वर्ल्ड बैंक ने दी रिपोर्ट: भारत में बिज़नेस करना हुआ आसान, ये हैं 5 खास बाते
इन वस्तुओं पर जीएसटी 10 प्रतिशत हुई कम
- चुइंग गम
- चॉकलेट
- कॉफी
- कस्टर्ड पाउडर
- मार्बल और ग्रेनाइट
- डेंटल हाइजीन उत्पाद
- पॉलिश और क्रीम
- सैनिटरी वियर
- चमड़े के कपड़े
- आर्टिफिशल फर
- विग
- कूकर
- स्टोव
- शेविंग किट्स
- शैंपू
- डियोडोरेंट
- कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर
- कटलरी
- स्टोरेज वॉटर हीटर
- बैटरियां
- गॉगल्स
- हाथ घड़ी
- मैट्रेस
- वायर
- केबल्स
- फर्नीचर
- ट्रंक
- सूटकेस
- केश क्रीम
- बालों का रंग
- मेकअप का सामान
- पंखे
- लैंप
- रबड़ ट्यूब
- माइक्रोस्कोप
IMF ने भारत की विकास दर 0.50 फीसदी घटाकर 6.7 फीसदी किया
इस वस्तुओं पर जीएसटी 18 से घटाकर हुई 12 प्रतिशत
- कंडेस्ड मिल्क
- रिफाइंड चीनी
- पास्ता करी पेस्ट
- डायबेटिक फूडमेडिकल ग्रेड आक्सीजन
- प्रिंटिंग इंक
- हैंडबैग
- टोपी
- चश्मे का फ्रेम
- बांस-केन फर्नीचर
मोदी की दरियादिली को, विपक्षी ने बताया चुनावी दांव
ये हैं सबसे महंगे कर वाले प्रोडक्ट्स
- पान मसाला
- एरेटेड पानी
- बेवरेजेज,
- सिगार और सिगरेट
- तंबाकू उत्पाद
- सीमेंट
- पेंट
- इत्र
- एसी
- डिश वॉशिंग मशीन
- वॉशिंग मशीन
- रेफ्रिजरेटर
- वैक्यूम क्लीनर
- कार और बाइक
- विमान
- याट
GST काउंसिल की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jf9smm
Comments
Post a Comment