कार पार्क करके भूल गया था 20 साल बाद मिली कार - Khabar NonStop
बर्लिन। कभी-कभी कुछ ऐसे केस सामने आ जाते हैं जिनपे यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि वो केस ही अजीब होते हैं। बता दें की 1997 में जर्मनी के शहर फ्रेंकफर्ट में एक शख्स ने अपने कार के चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। इसके बीस साल बाद पुलिस ने इस शख्स की कार को ढूंढ निकाला। लेकिन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि ये कार चोरी नहीं हुई थी, बल्कि जिस शख्स ने इसके चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। वो ही इसे पार करके भूल गया था।
इंग्लैंड में आपस में टकराए दो विमान, 4 लोगों की मौत
पुरानी फैक्ट्री की गैरेज में मिली
पुलिस ने बताया की कार शहर की पुरानी फैक्ट्री के गैरेज में मिली, जो टूट चुकी थी। इतने सालों में कार भी भंगार हो चुकी थी। पुलिस ने 76 साल के इस बुजुर्ग को उनकी कार दिलवाई। कार ही हालत खराब हो चुकी है।
जब जापानी रेलवे कंपनी को मांगनी पड़ी माफ़ी, ये थी वजह
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
जर्मनी के एक शख्स नशे की वजह से अपनी कार पार्किंग में खड़ी करके भूल गया और दो साल बाद उसे अपनी कार मिली। इस कार की डिक्की में चालीस हजार यूरो और तकरीबन पचास हजार यूरो के इंजीनियरिंग टूल्स भी पड़े थे। इसी साल स्कॉटलैंड में भी इसी तरह की एक घटना हुई, जब एक शख्स एक पार्टी के बाद बाहर आया तो अपनी कार को लापता पाया। हालांकि 6 महीने बाद उसे उसी जगह वो कार मिल गई, जहां उसने पार्क की थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVwLEK
Comments
Post a Comment