sss

; //]]>

दिल्ली: महिला ने 2 साल के बच्चे को नृशंसता से मार डाला - Khabar NonStop

Delhi

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में 30 वर्षीय एक महिला ने पड़ोसी से झगड़े का बदला उसके दो साल के बेटे को मार कर लिया। नृशंसता की सारी हदें पार करते हुए महिला ने बेरहमी से बच्चे को मौत के घात उतार दिया। पुलिस को संदेह है कि इस महिला ने लड़के को एक बोरी के अंदर रखा और फिर उसे फर्श पर फेंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसके सिर पर चोटें आयीं और बच्चे की मौत हो गयी। आरोपी महिला ने बच्चे के शरीर को घर के अंदर छिपा रखा था, बाद में उसे डंप करना चाहती थी।

स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कों ने बस में युवक की चाकू मारकर की हत्या

मौका पाते ही बच्चे को घर से उठाया

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) शिबेश सिंह ने बताया कि दीपू (आरोपी महिला) अपने उसके पति और तीन बच्चों के साथ तीन मंजिला इमारत के दूसरे तल पर रहती है। यह घटना गुरुवार शाम को हुई जब निखिल(पीड़ित) अपने पहले मंजिल वाले घर में सो रहा था। उनके पिता राकेश कुमार, एक इलेक्ट्रीशियन हैं। राकेश काम करने के लिए गए थे, जबकि बच्चे की मां अपनी दो बहनों को सड़क पर खिला रही थी। इसी बीच मौक़ा पाकर बदले की आग में जल रही महिला दीपू ने बच्चो को उसके घर से उठा लिया और उसे पीट-पीट कर मार डाला।

शॉकिंग:4 साल के बच्चे ने अपनी क्लासमेट का किया यौन शोषण

जबरदस्ती की घर की तलाशी

जब निखिल की मां लौटी, तो घर में निखिल के ना होने पर अपने पति को सूचित किया। आसपास के कई लोगों के साथ पीड़ित परिवार अपने बच्चे की तलाश करने लगा। पीड़ित परिवार के सदस्यों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी महिला से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़ों के एक बंडल के नीचे मासूम बच्चे का शव आरोपी महिला के घर में मिला। बच्चे का शरीर मिलने के बाद राकेश ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली का बॉस कौन: सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, केंद्र ने कहा ये

आरोपी महिला ने दी थी चेतावनी

पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि निखिल के माता-पिता के साथ लगातार झगड़े करते थे। हाल ही में, उसने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे अपने बच्चों को ऊपर नहीं आने दें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jYZbLC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop