क्रिकेट: सिर्फ 2 रन पर ढेर हो गयी टीम - Khabar NonStop
क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार ही देखा होगा आपने जब पूरी टीम सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गयी। सुनकर हैरान हो गए न आप लेकिन ऐसा ही हुआ है बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे सुपर लीग मैच में जहां नगालैंड की महिला टीम महज 2 रन पर ढह गई।
दरअसल, बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे सुपर लीग के एक मुकाबले में नागालैंड अंडर-19 टीम केरल के खिलाफ सिर्फ 2 रन पर ऑल आउट हो गई। इस टीम ने कुल 17 ओवर खेले और सिर्फ दो रन ही बनाये और सभी प्लेयर पूत भी हो गए। इसमें से एक रन टीम की ओपनर बल्लेबाज मेनका ने बनाया। मेनका ने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 18 गेंदें खेली और एक रन बनाए जबकि टीम का दूसरा रन वाइड से बना। ये वाइड गेंद केरल की गेंदबाज एलीना सुरेंद्रन ने फेंकी थी। बता दें कि, मुकाबला गुंटुर के जेकेसी कॉलेज मैदान पर खेला गया था। इस मैच में नागालैंड टीम की 9 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाई और पवेलियन लौट गयीं। जवाब में केरल ने इस लक्ष्य को केवल एक गेंद पर हासिल कर लिया और इस तरह केरल ने सबसे कम गेंद में लक्ष्य हासिल करने का नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, नेपाल ने वर्ष 2006 में म्यांमार के खिलाफ मैच में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए केवल दो गेंदें ली थीं।
भुवनेश्वर कुमार नुपूर की गेंद पर हुए ‘बोल्ड’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A4fPiT
Comments
Post a Comment