sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: आशिकी 2 से बदल गई किस्मत - Khabar NonStop

aditya roy kapurआदित्य रॉय कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो कि हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं। चैनल वी पर वीजे के करियर के बाद, उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू एक छोटे से रोल के साथ लंदन ड्रीम्स और एक्शन रिप्ले में काम किया।

जन्म

आदित्य का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता पंजाबी थे। उनकी मां का नाम सैलोम रॉय कपूर है जिन्होंने मॉडलिंग की, देब बनर्जी के साथ फिल्म तू ही मेरी जिंदगी में भी काम किया।

जन्मदिन स्पेशल: गूगल ने बनाया देश की पहली महिला वकील के लिए डूगल

aditya roy kapur

फैमली

आदित्य की मां सैलोम ने फिल्म कोरियोग्राफर भी बनीं और फिल्म बॉबी के गाने मैं शायर तो नहीं की कोरियोग्राफी के लिए वे जानी जाती हैं। वे तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं जिनकी शादी मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन से हुई है। उनके दूसरे बड़े भाई कुनाल रॉय कपूर भी अभिनेता हैं जिन्होंने देल्ही बेली और नौटंकी साला जैसी फिल्मों में काम किया है।

aditya roy kapur

शिक्षा

आदित्य ने अपनी पढ़ाई जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से की थी। उनके सारे भाई भी वहीं से पढ़े औैर वहां उनकी मां स्कूल के नाटकों का निर्देशन भी करती थीं। वे सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक हुए।

aditya roy kapur

करियर

अदित्य ने अपने करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी जहां पर उनकी काॅमिक टाइमिंग और होस्टिंग की यूनिक स्टाइल ने उन्हें हिट कर दिया। इसके बाद उन्होंने 2009 में अपना फिल्म डेब्यू विपुल शाह की म्यूजिकल ड्रामा लंदन ड्रीम्स में एक छोटे से रोल के साथ किया जिसमें सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। आलोचकों ने फिल्म को नकार दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद 2013 में आई फिल्म आशिकी2 में निभाए गए मुख्य अभिनेता के किरदार के बाद से वे खासा पापुलर हो गए। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म काफी सफल रही और फिल्म के गाने लंबे समय तक चार्टबस्टर्स पर टॉप पर रहे। 2013 में ही वे फिल्म ये जवानी है दीवानी में भी सर्पोटिंग रोल में दिखे और यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

जन्मदिन स्पेशल: 6 साल की उम्र से खेलना शुरु किया था टेनिस

aditya roy kapur

आशिकी2 से बदली किस्मत

आशिकी2 से पॉपुलैरिटी के चरम पर पहुंच गए। यह फिल्म उनके लिए ब्रेकथ्रू का काम की और उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। मोहित सूरी की इस फिल्म में वे लीड रोल में थे जिसमें उनकी हीरोइन श्रद्धा कपूर थीं। यह महेश भट्ट की आशिकी का ही सीक्वेल थी। दोनों फिल्मों के प्लाट और किरदार तो अलग थे लेकिन दोनों फिल्मों की शैली और थीम लगभग एक ही थी।

प्रसिद्ध फिल्में

लंदन ड्रीम्स, एक्शन रीप्ले, गुजारिश, आशिकी2, ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, फितूर।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zEJ8J4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop