धुंध में ट्रक-मिनी ट्रक की भिड़ंत, 2 की मौत 4 जख्मी - Khabar NonStop
सुलतानपुर। घनी धुंध के चलते गुरुवार को सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। कुड़वार थानाक्षेत्र के बंधुआकला बाजार के पास ट्रक व मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें पिता-पुत्री समेत चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां पर दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारा गया एक व्यक्ति जौनपुर जिले के सरपतहा थानाक्षेत्र का रहने वाला था, जो दिल्ली से मिनी ट्रक पर सामान लादकर सपरिवार अपने पैतृक गांव जा रहा था, जबकि दूसरा मृतक उसी वाहन का खलासी था।
भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज
पड़ोसी जिले जौनपुर के सरपतहा थानाक्षेत्र अंतर्गत गुलामीपुर (पटैला) निवासी राम सेवक वर्मा उर्फ राम शुभम (45) दिल्ली में सब्जी का व्यवसाय करते थे। बीते मंगलवार की रात वे परिवारीजन के साथ भाड़े की मिनी ट्रक से गृहस्थी का सामान लेकर अपने गांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बंधुआकला के पास गुरुवार को सुबह करीब 8.30 बजे घनी धुंध के कारण सामने से आ रहा ट्रक उनके वाहन से भिड़ गया। रफ्तार तेज होने से मिनी ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर की मौत
रामसेवक, उनकी पुत्री रंजना, चालक एसके शेरा व खलासी चंद्रबलि(32) पुत्र अमृतलाल जायसवाल निवासी जमखुरी मीठीपुर थाना क्षेत्र लम्भुआ वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक रामसेवक व चंद्रबलि की सांसें थम चुकी थीं। गनीमत रही कि ट्रक में पीछे बैठे रामसेवक की पत्नी अनीला देवी, पुत्र शिवकुमार व शिवबहादुर बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दूसरी ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए।
फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hnEesR
Comments
Post a Comment