तय है राहुल की ताजपोशी का दिन, 19 दिसंबर को होगा ऐलान - Khabar NonStop
आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर की गई। जहां कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 दिसंबर को अधिसूचना जारी होगी। वहीं 4 दिसंबर को नामांकन किया जाएगा।
गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
19 दिसंबर को अध्यक्ष का ऐलान
5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और 16 दिसंबर को मतदान होगा। 19 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।
राहुल युग का आगाज
कांग्रेस में राहुल के युग का औपचारिक आगाज भले ही उनके अध्यक्ष बनने के बाद से माना जाएगा मगर व्यावहारिक तौर पर पार्टी की कमान बीते कुछ साल से बतौर उपाध्यक्ष उनके हाथों में ही है। पार्टी के अंदर भी कभी उनके नेतृत्व को लेकर असहज महसूस कर अंदरनी तौर पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता भी अब उनका नेतृत्व स्वीकार कर चुके हैं।
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस पाना होगा मुश्किल, अब इस तरीके से होगा टेस्ट
सबको साथ लेकर चलने का इरादा
राहुल ने भी हाल के समय में अपनी युवा नेताओं की टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं को भी पूरा तवज्जो देकर यह संदेश दिया है कि वह फिलहाल कांग्रेस में सबको साथ लेकर चलने का इरादा रखते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j8bAZC
Comments
Post a Comment