sss

; //]]>

बांग्लादेश से हरने के बाद अंडर 19 एशिया कप से बाहर हुई भारतीय टीम - Khabar NonStop

Under 19 Asia Cup

अंडर 19 एशिया कप में नेपाल से हारने के बाद भारत के लिए अगले मैच में करो या मरो की स्थिति पैदा हो गयी थी लेकिन बांग्लादेश के साथ हुए मैच में भारत हार के साथ ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। बारिश की वजह से मैच सिर्फ 32 ओवरों का कर दिया गया था।

अंडर 19 एशिया कप में नेपाल ने भारत को 19 रन से हराया, राहुल ने दी बधाई

टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाये थे वहीं, बांग्लादेश ने चार ओवर शेष रहते ही दो विकेट पर 191 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सेमिफिनल में पहुँच गयी हैं। वहीं भारत इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। तीन दिनों में भारत की ये दूसरी हार है। बता दें कि, सोमवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबलों में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से और अफ़ग़ानिस्तान ने यूएई को 134 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। अब 16 नवम्बर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान से और 17 नवम्बर को दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल का सामना अफ़ग़ानिस्तान से होगा। वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवम्बर को किनरारा ओवल, कुआलालंपुर में खेला जाएगा।

अमेरिकी टीवी शो में उड़ाया गया भारतीय क्रिकेटरों का मजाक, देखें वीडियो



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iXhEDU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop