sss

; //]]>

भोपाल: कोचिंग से लौट रही19 साल की छात्रा का हुआ गैंगरेप - Khabar NonStop

gangrapeभोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सरकार भले ही लाख वादे कर ले लेकिन समाज में महिलाओं की सुरक्षा में कोई अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। भोपाल में सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की घटना हुई।

जब हुई घटना

जब इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान 4 लड़कों ने हबीबगंज स्टेशन के पास उसे घेर लिया और रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो उनका कहना है की घटना के बाद आरोपी विक्टिम की हत्या करना चाहते थे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली। जीआरपी ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट में पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय भोजन बनी खिचड़ी

पुलिस का कहना

लड़की भोपाल के एमपी नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से सिविल सर्विसेस (यूपीएससी) की तैयारी कर रही है। 31 अक्टूबर की शाम करीब 7.30 बजे वह कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी रेलवे स्टेशन के आउटर पर 4 लड़कों ने उसे घेर लिया। पहले उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद उसे डरा-धमका कर झाड़ियों में ले गए और गैंगरेप किया। घटना के बाद वह किसी तरह भागकर हबीबगंज स्टेशन के पास बने सरकारी क्वार्टर स्थित अपने घर पहुंची। कुछ देर डरी-सहमी रोती रही, फिर फैमिली को वारदात की जानकारी दी। उसके पिता रेलवे पुलिस (आरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर हैं।

थानों के चक्कर काटत रहे परिजन

जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन भोपाल पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें दूसरे थाने का मामला बताकर थाने से जाने को कहा गया। बुधवार को फैमिली घंटों तक एमपी नगर और हबीबगंज थाने के चक्कर काटती रही। इसके बाद बताया गया कि मामला जीआरपी थाने का है। फिर जीआरपी ने मेडिकल जांच कराने के बाद केस दर्ज किया। इसमें रेप की बात कन्फर्म हुई है।

लड़की ने दिया बयान

लड़की के बयान के आधार पर जीआरपी ने गुरुवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोलू बिहारी, राजेश, रमेश और अमर के तौर पर हुई है। आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस आगे जांच कर रही है।

ये है साल 2017 का सबसे चर्चित शब्द, ट्रंप ने किया मशहूर

एसआई सस्पेंड किया सस्पेंड

-घटना के अगले दिन यानी बुधवार सुबह करीब 11 बजे लड़की अपनी मां और पिता के साथ एमपी नगर थाने पर पहुंची। यहां उनकी मुलाकात एसआई आरएन टेकाम से हुई।

– एमपी नगर से हबीबगंज थाना जाते वक्त विक्टिम और उसके माता-पिता एक कॉम्प्लेक्स के पास कुछ देर के लिए रुक गए। वे घटनास्थल देखने के लिए जा रहे थे।

– तभी पास की झुग्गी में रहने वाले गोलू पर नजर पड़ गई। स्टूडेंट ने इशारा किया कि ये वही है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दरिंदगी की है। फिर माता-पिता ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। उसे लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे।

– यहां पूरा वाकया बताया तो पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। टीआई रवींद्र यादव के मुताबिक, कुछ देर बाद ही एक टीम उसके दूसरे साथी को पकड़ कर ले लाई। उससे लड़की का मोबाइल फोन और कान के बूंदे भी मिल गए। विक्टिम और उसके माता-पिता को उसे लेकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी को वहीं बुलाया।

दिल्ली: ब्लू व्हेल ने फिर एक छात्र को बनाया अपना शिकार

सीएम कराएंगे कोर्ट में ट्रायल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “घटना निंदनीय है। चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराया जाएगा।

जुआ खेल रहे थे आरोपी

एसपी रेलवे पुलिस, अनीता मालवीय ने बताया कि आरोपी कचरा बीनने का काम करते हैं। गुरुवार को जब पुलिस उनके पास पहुंची तो सभी पटरियों पर जुआ खेल रहे थे और नशे में थे।  इस पर दूसरे ने कहा कि छोड़ दो, किसी को नहीं बता पाएगी, क्योंकि नाम तो जानती नहीं है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hz6WDW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop