sss

; //]]>

अंडर 19 एशिया कप में नेपाल ने भारत को 19 रन से हराया, राहुल ने दी बधाई - Khabar NonStop

U-19 Asia Cup

कुआलालंपुर-भारतीय टीम को अंडर 19 एशिया कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शर्मनाक हार हुई है। नेपाल ने भारतीय टीम को19 रन से हरा दिया है। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने महज 166 रन बनाकर ही ढेर हो गयी।

बता दें कि, नेपाल की टीम के कप्तान की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत टीम को जीत मिली है। कप्तान दीपेंद्र सिंह एरी ने भारत के खिलाफ पहले 88 रन की महत्वपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी खेली तथा भारत के खिलाफ 39 रन पर चार विकेट भी चटके। भारतीय टीम ने मैच में अच्छी शुरुआत की और भारत की तरफ से हिमांशु राणा ने 46 गेंदों पर 38 रन बनाए, लेकिन कमाल सिंह ने उन्हें आउट कर दिया। इसी तरह मैच में भारतीय टीम को नौ विकेट शेष रहते 27 ओवर में 96 रन की जरूरत थी लेकिन नेपाली कप्तान दीपेंद्र और बाकि गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगा दी और भारत के एक एक करके विकेट गिरते रहे। अंडर-19 विश्वकप में क्वार्टरफाइनिलस्ट नेपाली टीम ने 19 रन से मैच जीत लिया। वहीं, इस जीत पर नेपाल की टीम को भारत के बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ की शाबाशी मिली है। उन्होंने कहा कि, नेपाली टीम ने टूर्नमेंट में अच्छा खेला है और वे जीत के हकदार है। राहुल द्रविड़ से शाबाशी मिलने से नेपाली टीम भी काफी खुश और उत्साहित है।

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया से बाहर होने पर कही ये बात…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yyewoO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop