sss

; //]]>

तमिलनाडु: 187 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, शशिकला को तगड़ा झटका - Khabar NonStop

download

गुरुवार सुबह से तमिलनाडु में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीम 80 जगहों पर छापेमारी कर रही है। ये छापे AIDMK नेता शशिकला के नियंत्रण वाले जया टीवी के कार्यालय, उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के कोदांद एस्टेट समेत समेत राज्यभर में हो रहे हैं। छापेमारी देशव्यापी है और कुल 187 स्थानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है।

अपराधी भी ‘बह गए’ चेन्नई की भीषण बाढ़ में

करीब 10 अधिकारियों ने मारा छापा

सुबह करीब छह बजे इक्कटथुथंगल स्थित टीवी चैनल के कार्यालय में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के करीब 10 अधिकारियों ने  प्रवेश कर तलाशी लेना शुरू किया। आपको बता दें कि यह छापा, जेल में बंद वीके शशिकला और उनकी कंपनी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। तो वहीं, शशिकला के करीबी लोगों ने इन छापों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

टैक्स छिपाने की सूचना पर चलाया अभियान

टैक्स छिपाने की सूचना मिलने के बाद ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा, ‘टैक्स छिपाने की सूचना की हम पुष्टि करते हैं। हम टीवी चैनल और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।’ इसके अलावा एक अन्य अधिकारी ने ये भी बताया कि ऑपरेशन क्लीन मनी अभियान के तहत यह छापे चलाये जा रहे हैं। 80 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं।

वकील ने कहा

इसी बीच जया टीवी के वकील ने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार सेलेक्टिव होकर कार्रवाई कर रही है। वकील ने कहा, हम केंद्र सरकार के इस छापे से डरेंगे नहीं, यह एक लोकतांत्रिक देश है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जया टीवी चैनल की शुरुआत तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने किया था। फिलहाल इस पर अभी वीके शशिकला के परिवारवालों का नियंत्रण है। जो कि अभी जेल में बंद है। शशिकला का भतीजा विवेक जयरामन इस चैनल को संभाल रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zq7dTG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop